लायंस क्लब की नई टीम के साथ जिला पाल श्यामडीह में पदस्थापना सह चार्टर समारोह का आयोजन बाघमारा. लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना सह चार्टर समारोह का आयोजन शनिवार की रात श्यामडीह, कतरास स्थित द रिवाज में हुआ. मुख्य तिथि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 32 2 एके जिलापाल सीमा वाजपेयी, पदस्थापन प्राधिकारी राजीव लोचन, उप जिला पाल शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिलापाल एस के मजूमदार, रीजन चेयरपर्सन कमल अग्रवाल, अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्णवाल वरिष्ठ सदस्य जय मंगल सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे. संस्कार ज्ञानपीठ के छात्रों ने गणेश वंदना पर नृत्य व छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण शशि महथा, शांति प्रार्थना मो फैयाज व ध्वज अभिवादन खुशवंत देवा ने किया. संचालन एसएन राय व डॉ मुकेश राय ने किया. इस दौरान नयी कमेटी का शपथ पदस्थापना मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 322 के पदाधिकारी राजीव लोचन ने कराया. मौके पर के नीरजा राय, रेखा साहू, संजय मिस्त्री एवं मिथिलेश तिवारी सहित चार नये सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. समारोह में लायंस इंटरनेशनल के सभी 10 क्लब ने सहभागिता दी. समारोह विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार ने बाघमारा क्लब के सेवा कार्य को सराहा. निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष वर्णवाल द्वारा संस्कार ज्ञानपीठ, स्व लालचंद महतो मेमोरियल ट्रस्ट, हेलीवाल मोटर्स एवं नेहरू बालिका उवि को क्लब के सहयोग के स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. नव पदस्थापित अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार राय ने सभी का आभार जताया. इनकी रही उपस्थिति : निवर्तमान सचिव किशुन लाल महतो ने प्रतिवेतन प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन डा राजेंद्र प्रसाद ने दिया. नयी टीम डॉ मुकेश कुमार राय,अध्यक्ष, हिमांशु जमुआर एवं किशुन लाल महतो उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सचिव संगीता कुमारी संयुक्त सचिव, संजय वर्णवाल कोषाध्यक्ष निदेशक मंडल में जय मंगल सिंह, सीताराम हेलीवल, सुभाष अग्रवाल, रघुनाथ महतो, गोबिंद हेलिवल, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन प्रवीर राय, दिलीप अग्रवाल, शंकर पांडेय, प्रदिप्तो, खुशवंत देवा. मौके पर रीजन चेयरपर्सन कमल अग्रवाल, मदन मोहन, मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार जेड सी, गोपाल अग्रवाल, निगम कुमार, सीतू हेलीवाल, सोमनाथ पूर्ति, प्रशांत पांडे, गिरधारी अग्रवाल, दिनेश पूरी, डॉ आरके शर्मा, डॉ उमा शंकर सिंह, डॉ वीके चौधरी, विजय सिंह, डॉ स्वतंत्र कुमार, लक्ष्मी रवानी, दिलीप सुबुकी, अनिल आशुतोष आदि.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
