Murder in Waseypur: वासेपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, सेफ्टी टैंक से मिला शव

Murder in Waseypur: सोनू कुमार यादव टोटो चलाता था. रविवार की शाम वह टोटो चलाकर घर लौटा. रात नौ बजे के आसपास कपड़ा खरीदने के लिए रुपये लिये और चला गया. उसके बाद वह रात भर नहीं लौटा. रात को परिजनों ने उसकी तलाश की पर उसका पता नहीं चला. दूसरे दिन सुबह जानकारी मिली कि सोनू की हत्या हो गयी है.

Murder in Waseypur: धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर मटकुरिया बस्ती काली मंदिर के पास रहने वाले सोनू कुमार यादव (22) की हत्या रविवार की रात गला रेतकर कर दी गयी. उसका शव घर के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था. सोमवार की सुबह सोनू के परिजनों व बैंक मोड़ पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर सभी घटनास्थल पर पहुंचे.

पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएनएमएमसीएच भेजा

पुलिस ने सेफ्टी टैंक से सोनू का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. पुलिस को घटना स्थल से कई सामान मिले हैं. मौके पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

धनबाद पुलिस की टीम भी पहुंची

इधर धनबाद पुलिस की एक टीम भी जांच करने पहुंची.टीम ने वहां से खून के दाग के सैंपल लिये. घटना स्थल पर मिले जूते व अन्य सामान भी जब्त किये गये. सभी सैंपल को जांच के लिए एफएसएल भेजने की तैयारी की जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Murder in Waseypur: घर के बगल में हुई हत्या

परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार यादव टोटो चलाता था. रविवार की शाम वह टोटो चलाकर घर लौटा. रात नौ बजे के आसपास कपड़ा खरीदने के लिए रुपये लिये और चला गया. उसके बाद वह रात भर नहीं लौटा. रात को परिजनों ने उसकी तलाश की पर उसका पता नहीं चला. दूसरे दिन सुबह जानकारी मिली कि सोनू की हत्या हो गयी है. घर से कुछ ही दूरी पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सेफ्टी टैंक में उसका शव पड़ा मिला. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के फर्श पर खून गिरा हुआ था.

तेज हथियार से रेता गया था गला

सोनू का शव देखने पर प्रतीत होता था कि उसका लगभग पूरा गला किसी तेज धार हथियार से रेता गया था. वहीं पेट के दोनों तरफ व पीठ में कई स्थानों पर चाकू से वार के जख्म थे. शरीर के कई हिस्सों में गहरे चोट के निशान थे. ऐसा लग रहा था जैसे दो-तीन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की हो. परिजनों ने बताया कि वह नशा करता था. हो सकता है कि इस दौरान दोस्तों के साथ उसका विवाद हुआ हो और उसकी हत्या कर दी गयी.

बचपन में ही घर छोड़कर चले गये थे पिता

परिजनों ने बताया कि सोनू के पिता बचपन में ही घर छोड़कर कहीं चले गये हैं. सोनू तीन भाइयों में मंझला है. बड़ा भाई विशाल यादव मुंबई में काम करता है. छोटा भाई घर में रहता है. मां रानी देवी दूसरों के यहां काम करती है. परिजनों ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था.

इसे भी पढ़ें

Train Fire: बक्सर-टाटा ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी, ट्रेन से कूदने लगे यात्री

रांची में बेखौफ अपराधी! गश्त कर रही पुलिस टीम पर की गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल

2.20 लाख कोयला कर्मचारियों के बोनस पर ग्रहण, कोर्ट ने बैठक पर लगायी रोक

रामगढ़ में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद मचा कोहराम, 3 की मौत, 26 घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >