Dhanbad News: प्रिंस खान के घर कुर्की, छत का शेड काटकर ले गयी पुलिस

वासेपुर कमर मकदुमी रोड निवासी फरार अपराधी प्रिंस खान के घर मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गयी.

वासेपुर कमर मकदुमी रोड निवासी फरार अपराधी प्रिंस खान के घर मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गयी. इस दौरान पुलिस टीम ने गैस कटर से घर की छत पर लगे लोहे की शेड को काटकर जब्त कर लिया. यह कार्रवाई गैंगवार से जुड़े एक मामले में की गयी है, जिसमें प्रिंस खान लंबे समय से फरार है. बताया गया कि बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 309/21 में प्रिंस खान के खिलाफ पहले ही कुर्की वारंट जारी किया गया था. लगातार तलाश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी. इस दौरान डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम के नेतृत्व में बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार सहित दर्जनों पुलिस जवान मौजूद थे.

नन्हें हत्याकांड के बाद दर्ज की गयी थी प्राथमिकी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नया बाजार निवासी महताब आलम उर्फ नन्हें खान की हत्या के बाद प्रिंस खान, उसके परिवार व गुर्गों के खिलाफ 25 नवंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. यह प्राथमिकी बैंक मोड़ थाना में पदस्थापित तत्कालीन एसआइ प्रदीप राणा के बयान पर दर्ज की गयी थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि प्रिंस खान, उसके भाई गोपी खान, बंटी खान, गोडवीन खान, पिता निसार खान, अनवर, डिक्की, भोमा राजा, हीरा ड्राइवर, हैदर खान, शम्मी, डिम्पी, शकिल, टिंकु, साहेब, इरफान, प्रिंस की मां नसरिन खातून, राजेश इसी मामले को लेकर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >