Dhanbad News: तबीयत बिगड़ने पर मां-बेटी को कुस्तौर अस्पताल में कराया भर्ती

Dhanbad News: टंडा बस्ती के निकट बीसीसीएल की बंद खदान में भड़की है आग

Dhanbad News: केंदुआ. पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किये मां-बेटी को शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बीसीसीएल के क़ुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे. मरीज कतरास क्षेत्र के नीमतल्ला सोनारडीह क्षेत्र के रहनेवाले शंकर शर्मा की पत्नी सुलोचना कुमारी (30) व उनकी पुत्री कंचन कुमारी(9) बताये जा रहे हैं. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रेफर किये गये मरीजों को उल्टी,चक्कर और सिरदर्द की शिकायत थी. अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ शशि कुमार रवि ने दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है. अस्पतालकर्मियों के पूछे जाने मरीजों ने बताया कि वे सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत पड़नेवाले बीसीसीएल के साउथ गोविंदपुर कोलियरी स्थित टंडाबाड़ी बस्ती के निकट बीसीसीएल की बंद भूमिगत खदान में अचानक भड़की आग से भारी मात्रा में धुआं निकलने वाले इलाके के रहनेवाले हैं. उल्टी, सिर दर्द, चक्कर की शिकायत के बाद केंदुआडीह शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने पहुंचे तो डाक्टरों ने उन्हें कुस्तौर भेज दिया. डॉ रवि ने पूछे जाने पर कहा कि उच्च प्रबंधन के निर्देश पर कतरास क्षेत्र से आये दोनों मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >