लघुवनोपज से जुड़े संस्थानों को अनुदान पर मिलेंगे उपकरण, तेल प्रसंस्करण इकाई और वाहन

झारखंड राज्य लघुवनोपज संघ ने संस्थानों से आवेदन मांगे हैं। चयनित संस्थाओं को तेल प्रसंस्करण इकाई, वाहन और आधुनिक उपकरण अनुदान पर दिए जाएंगे।

झारखंड राज्य लघुवनोपज सहकारी विकास एवं विपणन संघ लिमिटेड की ओर से लघुवनोपज से जुड़े संस्थानों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए इच्छा की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गयी है.

इसके तहत झाम्फकोफेड से संबद्ध सहकारी समितियों, लैम्पस, पैक्स, वन धन विकास केंद्र, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठनों को अनुदान का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए आवेदन 31 अगस्त 2026 को शाम पांच बजे तक जमा किये जा सकेंगे.

कई योजनाओं के लिए मिलेगा अनुदान

फेडरेशन के आधारभूत ढांचा विकास के लिए सौर आधारित लघुवनोपज प्रसंस्करण इकाई, आधुनिक उपकरणों एवं तकनीक से लघुवनोपज का टिकाऊ संग्रहण, खाद्य-ग्रेड महुआ संग्रहण किट, प्राथमिक लघुवनोपज क्रय केंद्रों का आधुनिकीकरण और लघुवनोपज संग्राहकों एवं किसानों के लिए आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे.

चलंत तेल प्रसंस्करण इकाई और वाहन भी मिलेंगे

योजना के तहत संबद्ध संस्थाओं को बहूद्देश्यीय चलंत तेल प्रसंस्करण इकाई उपलब्ध कराने का प्रावधान है. इसके अलावा लघुवनोपज की खरीद के लिए औजार, उपकरण और परिवहन वाहन आदि भी अनुदान के आधार पर उपलब्ध कराये जायेंगे. इससे लघुवनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़े संस्थानों की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

कार्यालय में हाथों-हाथ या डाक से कर सकते है आवेदन

इच्छुक संस्थाएं निर्धारित नियम और शर्तों के अनुसार विहित प्रपत्र में आवेदन कर सकती हैं. आवेदन झाम्फकोफेड कार्यालय में हाथों-हाथ या डाक से तय तिथि तक जमा किया जा सकता है. आवेदन संबंधी पूर्ण विवरण झाम्फकोफेड कार्यालय के सूचना पट और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है. योजना संबंधी विशेष जानकारी के लिए झाम्फकोफेड कार्यालय के 0651-3510563 और 7004790869 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >