Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद. प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध सप्लाई को लेकर झारखंड पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार को धनबाद के पुराना बाजार, बैंकमोड़, नावाडीह और आसपास में कई मेडिकल दुकानों और गोदाम में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान दवा दुकानों तथा गोदामों की तलाशी ली गयी. गोदाम में बिक्री रजिस्टर, स्टॉक विवरण और सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार औषधि निरीक्षक रांची द्वारा पत्र लिख प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करने वाली रांची स्थित तुपदाना की शैली ट्रेडर्स एजेंसी के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया गया है. जानकारी के अनुसार शैली ट्रेडर्स द्वारा निजी दवा कंपनी से प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप खरीद झारखंड के विभिन्न जिलों, विशेषकर धनबाद, बोकारो में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप नियमित रूप से सप्लाई की गयी. मामले की गंभीरता को लेकर विभाग द्वारा धनबाद समेत राज्य के विभिन्न जिलों में स्थानीय दवा निरीक्षकों द्वारा जांच करायी गयी थी. धनबाद में आठ विक्रेताओं के ठिकानों की जांच पर सभी बंद पाए गए. प्रतिबंधित कफ सिरप बरामदगी को लेकर औषधि विभाग की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है. एसआइटी ने शनिवार को धनबाद पहुंचकर स्थानीय दवा दुकानों व गोदामों में छापेमारी की. इस दौरान संदिग्ध लेन-देन की जानकारी ली गयी. टीम ने दुकानों में उपलब्ध कफ सिरप के ब्रांड, उनकी वैधता और खरीद-बिक्री से जुड़े बिलों की जांच की.
Dhanbad News : मेडिकल दुकानों व गोदामों में प्रतिबंधित कफ सिरप की जांच

Dhanbad News : मेडिकल दुकानों व गोदामों में प्रतिबंधित कफ सिरप की जांच
Copied link
Dhanbad News : विशेष एसआइटी ने पुराना बाजार, नावाडीह, बैंकमोड़ में की छापेमारी