देश की संस्कृति के संरक्षक थे भगवान बिरसा मुंडा

उपायुक्त, एसएसपी समेत जिले के पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

वरीय संवाददाता, धनबाद,

भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को बैंकमोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कहा : भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे. जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया. मौके पर एसएसपी एचपी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी आदि ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित की. मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, संतोषिनी मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर, जिला नाजिर आनंद कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, शंभु साव, नारायण महतो, अमित संथाल मरांडी, जितेन्द्र कुमार पासवान आदि मौजूद थे.

मायुमो ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी :

मार्क्सवादी युवा मोर्चा की ओर से बैंकमोड़ स्थिति उनकी आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया. मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा : अंग्रेज भगवान बिरसा मुंडा के आंदोलनात्मक कार्रवाई से इतने भयभीत थे कि सही तरीके से उनका इलाज नहीं करवाया गया. परिणाम 25 साल के युवा अवस्था में जेल में उनकी मृत्यु हो गयी. मौके पर जिला सचिव राणा चटराज, जय दास, हीरा महतो, सुरेश दास, किशोर महतो, राजेश कुमार महतो आदि मौजूद थे.

देश के महान क्रांतिकारी थे भगवान बिरसा मुंडा : अनुपमा सिंह

धनबाद.

बैंकमोड़ स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि : भगवान बिरसा मुंडा देश के महान क्रांतिकारी थे. उन्होंने न केवल ब्रिटिश शासन के विरोध क्रांति की बिगुल फूकां, बल्कि 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में उनके आह्वान पर जनजातीय समाज ने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी. मौके पर जयप्रकाश चौहान, मनोहर हुसैन, अनु पासवान, मृत्युंजय सिंह, निशिकांत सिंह, अवधेश यादव, राजकुमार व चुनचुन यादव आदि उपस्थित थे.

मासस कार्यकर्ताओं ने मनायी पुण्यतिथि :

मासस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोधर स्थित मासस कार्यालय में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी. अध्यक्षता मासस केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने की. उन्होंने कहा : बिरसा मुंडा का सपना शोषण मुक्त समाज निर्माण का था. मौके पर अखिलेश महतो, श्यामा गोप, सुशांत नायक, इम्तियाज अली, नरेश महतो, मनीष यादव,अविनाश महतो, रोहित महतो, रविंद्र महतो, करण महतो, टिंकू महतो भुनेश्वर ठाकुर सहित अन्य मासस कार्यकर्ता शामित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >