लायंस क्लब बाघमारा के अध्यक्ष लक्ष्मण रवानी बने

लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल की बैठक रविवार को सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में डुमरा स्थित साहू ट्रेडिंग कंपनी परिसर में हुई.

बाघमारा.

लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल की बैठक रविवार को सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में डुमरा स्थित साहू ट्रेडिंग कंपनी परिसर में हुई. इसमें सर्वसम्मति से लक्ष्मण रवानी को क्लब का अध्यक्ष तथा शशिकांत शरण को प्रथम उपाध्यक्ष चुना गया. द्वितीय उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार दीपक प्रसाद व गोपाल सिंह के मैदान में होने के कारण वोटिंग की नौबत आ गयी. अंततः द्वितीय उपाध्यक्ष के लिए दीपक प्रसाद का नाम ध्वनिमत से पारित किया गया. गोपाल सिंह तृतीय उपाध्यक्ष चुने गये. लक्ष्मीकांत मिश्रा को सचिव, डॉ विनोद मिश्रा कोषाध्यक्ष बनाये गये. इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. पर्यवेक्षक डॉ मुकेश कुमार राय थे. मौके पर रीजन चेयरपर्सन मदन मोहन, नागेंद्र साहू, उदय साहू, संतोष कुमार, गोपाल सिंह, सुमन कुमार, सुबोध कुमार, डॉ विक्की रवानी, एलके ठाकुर, सुनीता कुमारी, शंकर नापित, मदन मोहन महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >