शहीद मंगल पांडेय स्पोर्टिंग क्लब, विराजपुर की ओर से आयोजित डे-नाइट शहीद मंगल पांडेय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब केएलएम क्लब कतराटांड़ ने अपने नाम कर लिया. रविवार रात खेले गये फाइनल मुकाबले में केएलएम क्लब ने इस्लाम नगर, पंचनीमा की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
प्रतियोगिता में शिव शक्ति क्लब पांडेयडीह खरनी की टीम तीसरे और जेबीसी क्लब पिपराटांड़ की टीम चौथे स्थान पर रही.
डॉ इरफान अंसारी ने विजेता-उपविजेता को किया सम्मानित
फाइनल मुकाबले के बाद मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की.
ये भी पढ़ें: धांगी पहाड़ी हत्याकांड का खुलासा, प्रेम विवाह बना हत्या की वजह; चार आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है. इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.
आयोजन समिति के प्रयास की सराहना
प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो नेता त्रिपुरारी चौधरी ने किया था. मौके पर विराजपुर के मुखिया सुभाष चंद्र रविदास, खरनी के मुखिया मनोज हाड़ी, पूर्व मुखिया पूरन रविदास, उपमुखिया आदर्श कुमार महतो, धर्मेंद्र चौधरी और रूबी चौधरी मौजूद थे.
आयोजन समिति के अध्यक्ष शुकेश पांडेय के अलावा उज्ज्वल पांडेय, बादल पांडेय, कुंदन पांडेय, शैनेन्द्र पांडेय, मदन मांझी, दामोदर, विजय पांडेय और नरसिंह पांडेय समेत अन्य लोगों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग किया.
