झामुमो स्थापना दिवस पर हेमंत सोरेन को पहनाया चांदी का मुकुट, सुनैना किन्नर JMM में शामिल

JMM Foundation Day: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) स्थापना दिवस पर धनबाद में आयोजित समारोह में हेमंत सोरेन को चांदी का मुकुट पहनाया गया. इस अवसर पर सुनैना किन्नर ने झामुमो का दामन थाम लिया.

JMM Foundation Day: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो उपाध्यक्ष मुकेश महतो, हरीश सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाया. इस दौरान सचिव मन्नु आलम, नीलम मिश्रा आदि मौजूद थे. वहीं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को महिला नेत्री ने फूलों की माला पहनायी.

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

सीएम के कार्यक्रम को लेकर गोल्फ ग्राउंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. गोल्फ ग्राउंड में बनाये गये पार्क के रास्ता को वीआइपी के लिए बनाया गया था, जहां चार दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात थे. मुख्य कार्यक्रम स्थल पर कई डीएसपी, इंस्पेक्टर स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे.

आम लोगों को जुलूस के लिए दूसरे रास्ते का उपयोग

आम लोगों और जुलूस के लिए दूसरे रास्ते का उपयोग किया जा रहा था. इन जगहों पर आधा दर्जन मेटल डिटेक्टर गेट लगाये गये थे. सभी गेट में पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जा रही थी, जहां बिना जांच के किसी को भी अंदर आने नहीं दिया जा रहा था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी में शामिल हुईं सुनैना किन्नर

कार्यक्रम के दौरान सुनैना किन्नर ने झामुमो का दामन थामा. इस दौरान उन्होंने सीएम को एक मांग पत्र सौंपा. इसमें कोर्ट से मिली डिग्री भी थी. उन्होंने सीएम को बताया कि क्षेत्र को लेकर कई बार विवाद हुआ और हम लोग धनबाद से लेकर रांची कोर्ट तक जीत गये, लेकिन उसके बाद भी अधिकार नहीं मिला. इस पर सीएम ने उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

स्कूली छात्रा ने हेमंत और कल्पना को सौंपा स्केच

कार्यक्रम के दौरान एक स्कूली छात्रा सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का स्केच लेकर काफी देर तक बैठी रही. इस दौरान कुछ नेता उस छात्रा को ऊपर ले गये. उक्त छात्रा ने अपने हाथों से हेमंत और कल्पना को उक्त स्कैच सौंपा.

इसे भी पढ़ें

रांची में ऑटो पर गिरा हाई मास्ट का टावर, मां-बेटी की मौत, टोल प्लाजा में तोड़फोड़, 5:30 घंटे एनएच जाम

पूरा देश अंधेरे में डूब जायेगा, झामुमो स्थापना दिवस समारोह से हेमंत सोरेन ने दी केंद्र को धमकी, देखें Video

मोबाईल फोन के रेडिएशन से कैंसर का खतरा, विश्व कैंसर दिवस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

पलामू में दुकान से मोबाईल चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 एंड्रॉयड फोन बरामद, एक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >