Jharkhand News: धनबाद में बड़ा हादसा टला, ट्रेन चढ़ते समय फिसला पैर, 1 यात्री घायल

Jharkhand News : धनबाद में ट्रेन चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक व्यक्ति घायल हो गया. उन्हें रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके पांव में गंभीर चोट लगी है.

धनबाद, सुमन सिंह: धनबाद के कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया है. बुधवार को एलेप्पी ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है. घायल की पहचान टुंडू के रहने वाले गिरधारी साव के रूप में हुई है. फिलहाल वह धनबाद रेल अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों की मानें तो उनके पांव में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद कुछ देर तक ट्रेन वहीं रूकी रही.

ट्रेन चढ़ने के दौरान फिसला पैर

जानकारी के अनुसार घायल गिरिधारी साव एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार थे. लेकिन भीड़ होने के कारण वह दूसरी बोगी में चढ़ना चाहा. लेकिन उसी वक्त ट्रेन खुल गयी और वह फिसल कर ट्रेन के नीच जा गिरे. हो हल्ला के बाद ट्रेन रूक गयी. इसके बाद उन्हें निकाला गया. घटना के बाद यात्रियों की भीड़ जुट गयी. आनन फानन में आरपीएफ उन्हें धनबाद रेल अस्पताल ले गयी. जहां उनका इलाज चल रहा है.

कुछ माह पहले इसी तरह का हुआ था हादसा

बता दें कि जुलाई में भी धनबाद स्टेशन पर एक छात्रा के साथ इसी तरह का हादसा हुआ था. इस घटना में उसकी मौत हो गयी थी. सूचना के अनुसार वह उस वक्त परीक्षा देकर रांची जाने के लिए ट्रेन चढ़ रही थी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर बीच पटरी में चली गयी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गयी. इसके बाद रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया.

Also Read: पलामू के चर्चित संतोष गुप्ता हत्याकांड की आरोपी बेबी सिंह हुई सड़क हादसे का शिकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >