पुलिस ने एक जेसीबी व ट्रैक्टर को किया जब्त

जेसीबी जब्त

बरोरा. बरोरा थानेदार विकास कुमार ने बुधवार को गुप्त सूचना पर दरिदा पंचायत के सिंदवारटांड़ में अवैध रूप से मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी तथा एक मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पुलिसिया कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है. जब्त दोनों गाडियों को थाना लाया गया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई के लिए जब्ती सूची बना कर खनन विभाग को भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >