जेबीकेएसएस बना जेएलकेएम, चुनाव आयोग ने दी राजनीतिक दल की मान्यता

जेएलकेएम बनी पार्टी

जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नाम से जाना जायेगा. भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्रदान की है. इस बाबत निर्वाचन आयोग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी दिलीप कुमार वर्मा ने जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को पत्र प्रेषित कर सूचना दी है. अब चुनाव आयोग जल्द ही इस राजनीतिक दल को चुनाव चिन्ह आवंटित करेगा. मालूम हो कि जेबीकेएसएस अध्यक्ष जयराम महतो ने पार्टी के रूप में संगठन का नाम बदल कर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा किया था और भारतीय निर्वाचन आयोग में रजिस्ट्रेशन दाखिल कर मोर्चा को एक राजनीतिक दल के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया था. चुनाव आयोग ने आवश्यक सभी अहर्ताओं को पूरा करने के बाद इस पर निर्णय लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >