बीएस सिटी कॉलेज में नैक के नाम पर हुए खर्च का नहीं मिल रहा हिसाब, जांच कमेटी बनी

बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय(बीबीएमकेयू) के बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में 2016 में करीब 20 लाख रुपये की गड़बड़ी का मामला सामना आया है. इस राशि को 2016 में कॉलेज का नैक कराने के नाम पर खर्च किया गया

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय(बीबीएमकेयू) के बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में 2016 में करीब 20 लाख रुपये की गड़बड़ी का मामला सामना आया है. इस राशि को 2016 में कॉलेज का नैक कराने के नाम पर खर्च किया गया था. इसमें 16 लाख रुपये तत्कालीन विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने कॉलेज को इस कार्य के लिए दिया था.

शेष करीब चार लाख रुपये कॉलेज ने अपने एकाउंट से खर्च किया था, लेकिन चार साल बाद अब उस समय खर्च किये गये पैसे का हिसाब नहीं मिल रहा है. यह शिकायत कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ एसके शर्मा ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन से की है. वहीं विवि प्रशासन ने प्रतिकुलपति डॉ अनिल कुमार महतो की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय जांच कमेटी से जांच शुरू करा दी है.

क्या है मामला : इस संबंध में बताया जा रहा है कि 2016 में बीएस सिटी कॉलेज का नैक कराया गया था. नैक के लिए कॉलेज की रंगाई के साथ कई निर्माण कार्य भी कराये गये थे. इस पर 20 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गयी थी. उस समय कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ एचपी शर्मा थे. उन्हीं की देखरेख में यह राशि खर्च की गयी थी. अब दावा किया जा रहा है कि इसके लिए नियमों का पालन नहीं किया गया था. इस वजह से उस खर्च का एकाउंट नहीं बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >