IIT ISM धनबाद के प्रो. संजीव रघुवंशी को मिलेगा IETE-CEOT अवॉर्ड, ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स में योगदान के लिए मिला सम्मान

IIT ISM धनबाद के प्रोफेसर संजीव कुमार रघुवंशी को ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स में उत्कृष्ट शोध के लिए प्रतिष्ठित IETE-CEOT अवॉर्ड 2026 के लिए चुना गया है.

आइआइटी आइएसएम धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर संजीव कुमार रघुवंशी को ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित IETE-CEOT अवॉर्ड 2026 (बायएनियल) के लिए चुना गया है. यह सम्मान उन्हें पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ के डॉ. सिमरनजीत सिंह के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा.

25-26 सितंबर को कोलकाता में होगा आयोजन

यह पुरस्कार ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में मटेरियल्स, डिवाइसेज, सर्किट्स, टेक्नोलॉजी, सिस्टम्स और एप्लीकेशंस में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है. पुरस्कार समारोह 25-26 सितंबर को कोलकाता में आयोजित 69वें एनुअल IETE कन्वेंशन में होगा.

ऑप्टिकल सेंसर और फोटोनिक्स पर केंद्रित शोध

प्रो. रघुवंशी की प्रमुख शोध रुचियों में ऑप्टिकल सेंसर, माइक्रोवेव फोटोनिक्स, ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन, ऑप्टिकल वेवगाइड्स के न्यूमेरिकल मेथड्स, प्लास्मोनिक वेवगाइड्स और स्पेशियलिटी ऑप्टिकल फाइबर्स शामिल हैं. उनका शोध मुख्य रूप से सेंसिंग और कम्युनिकेशन एप्लीकेशंस के लिए उन्नत ऑप्टिकल और फोटोनिक तकनीक विकसित करने पर केंद्रित है.

प्रो रघुवंशी ने सहकर्मियों व विद्यार्थियों का जताया आभार

प्रो रघुवंशी ने कहा कि इस सम्मान के लिए चयनित होना उनके लिए गौरव की बात है. उन्होंने इसे विद्यार्थियों और शोध सहयोगियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया. उनके अनुसार, यह सम्मान ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑप्टिकल सेंसिंग और फोटोनिक्स के क्षेत्र में शोध को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा.

पहले भी मिल चुके हैं प्रतिष्ठित सम्मान

प्रो रघुवंशी को 2021 में आइआइटी आइएसएम का आउटस्टैंडिंग रिसर्चर अवॉर्ड और 2022 में IEEE Sensors Conference में बेस्ट पेपर अवॉर्ड मिल चुका है. उन्होंने सिटी यूनिवर्सिटी, लंदन में इरास्मस मुंडस पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के तहत शोध किया है. इसके अलावा ताइवान में भी अकादमिक और शोध गतिविधियों से जुड़े रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >