मतदाता जागरूकता को लेकर हैप्पी स्ट्रीट काआयोजन 19 को

योगा, कराटे, डर्ट गेम, बैंड कंसर्ट, डांसिंग, सिंगिंग, स्केटिंग आदि का होगा आयोजन

मुख्य संवाददाता, धनबाद.

लोकसभा निर्वाचन को लेकर नगर निगम स्वीप कार्यक्रम के तहत 19 मई को लूबी सर्कुलर रोड में हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया जायेगा. सुबह छह से नौ बजे तक कार्यक्रम होगा. नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता, मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत योगा, कराटे, डर्ट गेम, बैंड कंसर्ट, डांसिंग, सिंगिंग, स्केटिंग, थ्री डी पेंटिंग, जादूगरी तथा बच्चों व बुजुर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरजन, खेल आदि का आयोजन किया जा रहा है. मॉर्निंग वॉक के साथ व्यायाम एवं मनोरंजन का लुत्फ उठाया जा सकता है.

नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक :

प्रशासक सह नगर आयुक्त रविराज शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की. इसमें नगर मिशन प्रबंधक, नगर प्रबंधक, सेनेटरी सुपरवाइजर, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर ने भाग लिया और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा की. इस दौरान निगम क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में एएमएफ की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. सेनेटरी सुपरवाइजर, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप शत प्रतिशत वितरण करने के लिए बीएलओ को सहयोग करने समेत अन्य निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >