सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच बांटी सामग्री

देवरी : सीआरपीएफ बी सेवन बटालियन व भेलवाघाटी पुलिस की ओर से गुरुवार को भेलवाघाटी पंचायत के हरकुंड, तुरिया टोला व सलैयाटांड़ के ग्रामीणों को हैंड सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, ग्लव्स उपलब्ध करवाया गया. इसके अलावा चावल, दाल, नमक, आलू आदि भी उपलब्ध करवाया गया. इस दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों को नियमित रूप से फेस […]

देवरी : सीआरपीएफ बी सेवन बटालियन व भेलवाघाटी पुलिस की ओर से गुरुवार को भेलवाघाटी पंचायत के हरकुंड, तुरिया टोला व सलैयाटांड़ के ग्रामीणों को हैंड सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, ग्लव्स उपलब्ध करवाया गया. इसके अलावा चावल, दाल, नमक, आलू आदि भी उपलब्ध करवाया गया. इस दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों को नियमित रूप से फेस मास्क का उपयोग करने एवं हैंड सैनिटाइजर व साबून से हाथ धोने को जागरूक किया गया. सीआरपीएफ बी सेवन के सहायक कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के मद्देनजर हरकुंड के तुरियाटोला व सलैयाटांड़ के गरीब परिवारों को अनाज व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवायी गयी है. मौके पर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय, भेलवाघाटी के थाना प्रभारी एमजे खान, मुखिया प्रतिनिधि विकास वर्णवाल सहित सीआपीएफ, सैट व आरआरबी के कई जवान थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >