Bokaro News : जीएम ने दामोदा कोलियरी के खदानों व यूनिटों का किया निरीक्षण

Bokaro News : डीजल चोरी के मामले में थाना में केस दर्ज कराने का निर्देश

Bokaro News : दुगदा. बीसीसीएल के बरोरा एरिया वन के महाप्रबंधक किशोर कुमार सिंह ने वरीय अधिकारियों के साथ गुरुवार को दामोदा कोलियरी की खदानों एवं यूनिटों का निरीक्षण किया. इस दौरान कोलियरी के विस्तार करने एवं कोयला उत्पादन में आ रही बाधाओं की जानकारी ली. वे नार्थ दामोदा भुईयां धौड़ा भी गये. महाप्रबंधक श्री सिंह ने नार्थ दामोदा भुईयां धौड़ा के निवासियों को एक साथ शिफ्टिंग कराने एवं उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने हाजिरी घर के समीप पार्किंग के पास खड़ी शॉवेल मशीन एवं हालपेक से हुई डीजल चोरी का मामला थाना में दर्ज कराने को कहा. मौके पर अपर महाप्रबंधक काजल सरकार, दामोदा कोलियरी के पीओ विजय कुमार सिंह, कोलियरी प्रबंधक कुमोद रंजन, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी यशवंत सिंह राजपूत, सिक्योरिटी नोडल ऑफिसर उत्सव कुमार, डिस्पैच ऑफिसर रूपक कुमार, बीएमएस शाखा सचिव कार्तिक महतो, सीटू के सचिव अनिल बाउरी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >