Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में कचरे का उठाव बंद, खुले में फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट

अस्पताल से हर दिन निकलता है 50 से 70 किलो बायो मेडिकल वेस्ट

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में एक बार फिर चारों तरफ बायो मेडिकल वेस्ट की गंदगी पसर गयी है. अस्पताल के पीछे काफी संख्या में खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है. ऐसे में बीमारी से निजात पाने के लिए यहां आने वाले मरीजों के और बीमार होने की आशंका बढ़ गयी है. अस्पताल के कर्मियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से कचरे का उठाव बंद होने के कारण बायो मेडिकल वेस्ट का अंबार लग गया है. बता दें कि अस्पताल में हर दिन औसतन 50 से 70 किलो बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है. जबकि इसके डिस्पोजल के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.

प्रदूषण नियंत्रण परिषद के नोटिस का भी असर नहीं :

एसएनएमएमसीएच से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल की मुकम्मल व्यवस्था के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने 2014 से अब तक आठ बार नोटिस भेजा है. बावजूद इसके इसे लेकर न सरकार और न ही एसएनएमएमसीएच प्रबंधन सक्रिय दिख रहा है. अस्पताल से कचरे को निकाल कर एक जगह जमा, तो किया जा रहा है, लेकिन इसके डिस्पोजल कीकोई व्यवस्था नहीं है. यही वजह है कि अस्पताल से गंदगी को निकाल कर बाहर रख दिया जा रहा है. बता दें कि लगभग 12 वर्षों से अस्पताल परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल के लिए लगी मशीन खराब है. अबतक इसे शुरू करने पर किसी का ध्यान नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >