dhanbadnews: एसएनएमएमसीएच : मणिपाल हेल्थ मैप केंद्र में नहीं मिलेगी नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा

एसएनएमएमसीएच में पीपीपी मोड पर संचालित मणिपाल हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक केंद्र में लालकार्ड धारकों के नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा नहीं मिलेगी. कंपनी ने 50 लाख रुपये का भुगतान नहीं होने पर यह संकेत दिया है.

धनबाद.

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में पीपीपी मोड पर संचालित मणिपाल हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक केंद्र में लालकार्ड धारकों के नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा नहीं मिलेगी. कंपनी इस केंद्र में पहले ही लालकार्ड धारकों के लिए मुफ्त में सीटी स्कैन सेवा बंद कर चुकी है. अब ऐसे मरीजों के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच सेवा भी बंद करने का संकेत दिया है. कंपनी के सेंटर इंचार्ज डॉ सौमिक ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय पर बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर कंपनी को परेशानी हो रही है. ऐसे में कंपनी एसएनएमएमसीएच धनबाद में संचालित केंद्र में नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा नहीं देने पर विचार कर रही है. ज्ञात हो कि लगभग तीन वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक नहीं होने के कारण इस केंद्र में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद थी. अब कंपनी यहां अल्ट्रासाउंड जांच सेवा शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए कंपनी ने जयपुर के डॉ पी कुमार को नियुक्त किया है.

कंपनी का एसएनएमएमसीएच पर बकाया है 50 लाख रुपये :

एसएनएमएमसीएच परिसर में संचालित मणिपाल हेल्थ मैप केंद्र में लाल कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क सीटी स्कैन सेवा एक नवंबर से बंद है. कंपनी का एसएनएमएमसीएच प्रबंधन पर मरीजों की जांच के एवज में मिलने वाले राशि करीब 50 लाख बकाया है. कंपनी के अधिकारियों के अनुसार गत पांच-छह माह से एसएनएमएमसीएच प्रबंधन राशि का भुगतान नहीं कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >