Dhanbad News: नवाडीह के चार युवक सड़क हादसे में घायल, दो की हालत गंभीर

Dhanbad News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे. इसी क्रम में नियंत्रण बिगड़ने से उनकी बाइकें आपस में टकरा गईं और सभी सड़क पर गिर पड़े.

सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में नवाडीह के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी युवक गोविंदपुर स्थित एक होटल से पार्टी कर लौट रहे थे. इसी दौरान भुइफोड़ मंदिर के समीप आपस में रेस लगाने के दौरान उनकी बाइकें टकरा गईं, जिससे यह हादसा हुआ. घटना में घायल युवकों की पहचान नवाडीह निवासी सुरेश कुमार, मंजय कुमार, रोहित और अमर के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे. इसी क्रम में नियंत्रण बिगड़ने से उनकी बाइकें आपस में टकरा गईं और सभी सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश कुमार और अमर की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मंजय कुमार और रोहित के परिजन उन्हें एसएनएमएमसीएच से निजी अस्पताल लेकर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >