इरशाद व उसकी पत्नी पर जालसाजी की प्राथमिकी

पति-पत्नी पर फर्जरी का केस

बलियापुर.

बलियापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में जालसाजी कर षड्यंत्र के तहत सरकारी राशि हड़पने का प्रयास का आरोप लगाते हुए बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने भिखराजपुर गांव के मो इरशाद आलम व उसकी पत्नी नाजिया परवीन के विरुद्ध कार्रवाई बलियापुर थाना में कांड अंकित कराया है. प्राथमिकी के अनुसार मो इरशाद आलम द्वारा बड़ादाहा पंचायत के बंदरचुआ हरि मंदिर में और चांदकुइया पंचायत के गोलमारा हरि मंदिर में पेवर ब्लॉक निर्माण में लाभुक समिति के बैंक खाता से अपने खाते में कुल एक लाख 49 हजार की राशि अवैध तरीके से ट्रांसफर करने का आरोप है. प्राथमिकी में दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बलियापुर पुलिस रेस हो गयी है. यह वही इशाद है, जिसके आरोप में एसीबी ने ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >