Dhanbad News: पत्नी की शिकायत पर लोदना ओपी में हत्या का केस दर्ज Dhanbad News: लोदना ओपी क्षेत्र के मधुबन चालीस धौड़ा मुखिया मुहल्ला में मासूम बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता चंचल राम को रविवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में रविवार को लोदना ओपी में आरोपी की पत्नी पत्नी मुस्कान कुमारी की शिकायत पर कांड संख्या 8-2026 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. गुरुवार की देर रात दो साल के बेटे की चंचल राम ने हत्या कर दी थी. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चे का शव मृतक के नाना, नानी को सौंप दिया. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नॉर्थ तिसरा कारी जोड़िया में कर दिया. आरोपी की पत्नी मुस्कान कुमारी को उनके पिता संतोष राम अपने साथ बिहार के अरवल जिला कुर्था थाना नैनसुख बिघा ले गये. इस संबंध में मुस्कान ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 24 फरवरी 2025 को चंचल राम के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों के बाद वह गर्भवती हो गयी. उसके बाद से पति चंचल राम हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था. हमेशा पति ताना देता था. गुरुवार की रात पति के साथ विवाद हुआ. इसके बाद पति ने गला घोंट कर दो माह के मासूम बेटे की हत्या कर दी.
Dhanbad News: मासूम बेटे की हत्या के आरोप में पिता गया जेल

Dhanbad News: मासूम बेटे की हत्या के आरोप में पिता गया जेल
Copied link
Dhanbad News: पत्नी की शिकायत पर लोदना ओपी में हत्या का केस दर्ज