Dhanbad News: ओडिशा व वाराणसी की साइबर पुलिस ने दबोचा, नकद 66 हजार रुपये और चारपहिया वाहन जब्त
Dhanbad News: ओड़िशा के क्योंझर और वाराणसी की पुलिस ने डकैती और साइबर क्राइम मामले में बुधवार को गोविंदपुर के आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. गोविंदपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार तीन युवकों को पुलिस टीम ओड़िशा तथा पांच युवकों को वाराणसी पुलिस अपने साथ ले गयी. गोविंदपुर इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि ओड़िशा के क्योंझर थाना कांड संख्या 60/26 (डकैती मामले) में आरोपित रिजवान अंसारी, महुबनी (गोविंदपुर), असगर अंसारी, अमरपुर तथा मानिक रविदास ऊपर बाजार गोविंदपुर को गिरफ्तार किया गया. इनके खिलाफ 310 (2) बीएनएस 2023 एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत ओडिशा के क्योंझर में मामला दर्ज है.Dhanbad News: डकैती व साइबर क्राइम में गोविंदपुर के आठ आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: डकैती व साइबर क्राइम में गोविंदपुर के आठ आरोपी गिरफ्तार
Copied link
Dhanbad News: ओडिशा व वाराणसी की साइबर पुलिस ने दबोचा, नकद 66 हजार रुपये और चारपहिया वाहन जब्त