धनबाद में DMFT से 11 सड़क योजनाओं पर खर्च होंगे 17.55 करोड़, बाघमारा-झरिया-तोपचांची में होगा काम

धनबाद जिले में सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार की 11 योजनाओं के लिए DMFT मद से करीब 17.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बाघमारा, झरिया और तोपचांची प्रखंडों की इन योजनाओं के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने ई-निविदा जारी की है. इससे स्थानीय आवागमन की सुविधा बेहतर होगी.

धनबाद. जिले में सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार की 11 योजनाओं पर डीएमएफटी मद से करीब 17.55 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. बाघमारा, झरिया और तोपचांची प्रखंड की इन योजनाओं के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने ई-निविदा जारी की है. निविदा 21 अक्तूबर 2026 की शाम पांच बजे तक जमा की जा सकेगी, जबकि 23 अक्तूबर को निविदा खोली जायेगी. विभाग के अनुसार ई-निविदा का प्रकाशन 28 सितंबर को किया जायेगा.

इन योजनाओं में सड़क निर्माण, पीसीसी पथ, गार्डवाल, पुलिया निर्माण और सड़क जीर्णोद्धार के काम शामिल हैं. योजनाओं के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: केवी-2 के स्थायी भवन का इंतजार लंबा, 4.30 एकड़ जमीन मिलने के नौ माह बाद भी निर्माण शुरू नहीं

बाघमारा में चार योजनाओं पर होगा काम

बाघमारा प्रखंड में चार सड़क योजनाएं शामिल हैं. खरखरी मेन रोड से नारायण चौड़ा वाया चानक तक सड़क निर्माण के लिए 60.169 लाख रुपये का प्राक्कलन है. कपुरिया बांधडीह से मुख्य पथ होते हुए कतरी नदी तक सड़क निर्माण पर 53.492 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

बागदाहा पंचायत में सिन्दूर बाबा से पिपरा टोला हरिमंदिर, सहारा मैदान होते हुए पंचल पत्थर तक पीसीसी पथ और गार्डवाल निर्माण के लिए 52.335 लाख रुपये निर्धारित किये गये हैं. एक अन्य सड़क योजना के लिए 98.645 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है.

झरिया में सड़क और पुलिया का होगा निर्माण

झरिया प्रखंड में सड़क और पुलिया से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं. पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से प्योर बोर्रागढ़ तक सड़क निर्माण पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

जामाडोबा-पुटकी मुख्य मार्ग से डिग्री कॉलेज, आरएसपी गेट नंबर एक होते हुए मुख्य भवन तक सड़क और बड़े नाले पर पुलिया निर्माण के लिए 2.73 करोड़ रुपये का प्राक्कलन है.

डीएवी बनियाहीर मोड़ से होरलाडीह रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण के लिए 1.80 करोड़ रुपये, सुरेंद्र कॉलोनी मोड़ बोर्रागढ़ से कपूरगढ़ा होते हुए भूतगढ़िया मोड़ तक सड़क के लिए 1.27 करोड़ रुपये तथा पाथरडीह कोल वाशरी के सी टाइप सीआईएसएफ निरीक्षण घर से जेपी फुटबॉल ग्राउंड होते हुए सड़क निर्माण के लिए 1.57 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं.

तोपचांची में सड़क का होगा जीर्णोद्धार

तोपचांची प्रखंड की कोरकोट्टा पंचायत में जय भारत उच्च विद्यालय से देबू मट्टाचार्य के घर तक सड़क का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. इसके लिए 1.56 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें: प्रिंस खान को भाई बंटी खान ने दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो धनबाद लौटो

ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से जारी निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को काम सौंपा जायेगा. योजनाओं की विस्तृत जानकारी झारखंड सरकार के ई-टेंडर पोर्टल पर उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >