धनबाद हिंसक झड़प मामले में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, 300 टन अवैध कोयला जब्त, बम और हथियार भी मिले

Dhanbad Violence Case: धनबाद हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने सर्च के दौरान 300 टन कोयला जब्त किया है. साथ ही भारी मात्रा में बम और हथियार भी बरामद किये गये हैं.

धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद जिला के खरखरी जंगल में दो गुटों के बीच हुई हिसंक झड़प मामले में पुलिस का सर्च चौथे दिन भी जारी रहा. इस दौरान आशाकोठी नामक जगह से तीन सौ टन अवैध कोयला जब्त कर लिया गया. साथ ही साथ एक मकान से बम और धारदार हथियार बरामद हुआ. इस मामले में पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में भी लिया गया है.

अब तक दर्ज हो चुके हैं सात एफआईआर

धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया इस संबंध में बताया कि हिंसक झड़प मामले में जांच के लिए रविवार को भी सर्च ऑपरेशन में चलाया गया है. इस दौरान भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद किया गया है. एक महिला को हिरासत में भी लिया गया है. इस पूरे घटनाक्रम में अब तक सिर्फ सात एफआईआर दर्ज किया जा चुका है. अगर अन्य साक्ष्य मिलता है या आपत्तिजनक सामग्री बरामद होती है तो फिर अलग से एफआईआर दर्ज किया जाएगा.

धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है पूरा मामला

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसमें कई लोग घायल हो गये. मामला शांत कराने पहुंचे बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. हालांकि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी एच पी जनार्दनन ने तीन थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है.

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस के सर्च ऑपरेशन में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच जारी है. इसमें कई साक्ष्य मिलने की उम्मीद है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा.

कपिल चौधरी, धनबाद ग्रामीण एसपी

Also Read: झारखंड का सियासी पारा फिर हुआ गर्म, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बोले- यहां तो शर्म भी शर्मिंदा है, बाबूलाल ने कर दी ये मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >