हाल धनबाद स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का : नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर पैसे वसूल रहे ठेकेदार

थ्रू लेन पर वाहनों को पार्क किये जाने से स्टेशन में जाने वाले मार्ग में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. थ्रू लेन पर टोटो व ऑटो चालकों की भीड़ रहती है.

धनबाद स्टेशन के बाहर रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया के थ्रू लेन और स्टेशन के मुख्य गेट पर संवेदक का कब्जा है. इन दोनों जगहों पर नियम विरुद्ध वाहन पार्क कराये जा रहे हैं और उनसे मोटी कमाई की जा रही है.

इतना ही नहीं थ्रू लेन से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी पैसे वसूले जा रहे हैं. जबकि इस लेन से गुजरने पर वाहन चालकों से किसी तरह की वसूली का नियम नहीं है. नियमों की अनदेखी को देखकर भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं. न तो किसी तरह की कार्रवाई होती है और ना ही नियमों की अवह���लना को रोकने की दिशा में कोई प्रयास किया जा रहा है. इन सब के बीच आम लोगाें को परेशानी हो रही है.

क्या है समस्या

थ्रू लेन पर वाहनों को पार्क किये जाने से स्टेशन में जाने वाले मार्ग में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. थ्रू लेन पर टोटो व ऑटो चालकों की भीड़ रहती है. इस वजह से धनबाद आने वाले रेल यात्रियों को आने जाने में परेशानी होती है. थ्रू लेन से गुजरने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार अपने वाहन से स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है. कई यात्रियों को हड़बड़ी में ट्रेन पकड़ना पड़ता है. इससे हादसे का भी खतरा बना रहता है.

Also Read : धनबाद में नो पार्किंग जोन का बोर्ड देखकर भी सड़क पर वाहन लगा देते हैं लोग, तस्वीरों में देखिए यहां का हाल

नो पार्किंग साइन बोर्ड किसी काम का नहीं

रेलवे की ओर से सर्कुलेटिंग एरिया के थ्रू लाइन में नो पार्किंग का साइन बोर्ड लगाया गया है. साथ ही इस लेन पर वाहन पार्क करने पर 500 रुपये जुर्माना की चेतावनी का भी बोर्ड लगा हुआ है. लेकिन यह किसी काम का नहीं है. क्योंकि इस नियम को संवेदक ही तोड़ते हैं और थ्रू लेन में वाहन लगवाकर पैसे की वसूली करते हैं.

नियम के अनुसार, थ्रू लाइन में प्रवेश करने वाले वाहनों को सिर्फ यात्रियों को उतार कर वाहनों को लेकर चले जाना है. लेकिन इस लाइन में निजी वाहनों के साथ ही ऑटो और टोटो भी लगा दिया जाता है. निजी वाहनों से भी पैसे की वसूली होती है.

थ्रू लेन से गुजरना है, तो देने होंगे 10 से 20 रुपये, यही है अवैध कमाई

थ्रू लेन से गुजरने वाले ऑटो के साथ ही निजी वाहनों से 10 से 20 रुपये पार्किंग के नाम पर वसूला जाता है, जबकि थ्रू लाइन से गुजरने वाले वाहनों से किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाना है.

Also Read : धनबाद के लोग पार्किंग में लगायें अपनी गाड़ी, नहीं तो हो जाएगी नीलाम

एटीएम के बाहर के एरिया में भी होती है पार्किंग

धनबाद स्टेशन के मुख्य द्वार के बगल में एटीएम है. इस एरिया में वाहनों को पार्क करने की सख्त मनाही है. इसके बाद भी यहां पर दर्जनों वाहन पार्क कर दिया जाता है. इस वजह से एटीएम में आने-जाने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसके अलावा आरक्षण कार्यालय के बाहर में पार्किंग के लिए एरिया दिया गया है. यहां के पार्किंग एजेंट वाहनों को अंदर के साथ ही बाहर में भी वाहन पार्क कराने के लिए पैसे ले रहे है, जबकि यहां पर नो पार्किंग का साइन बोर्ड रेलवे की ओर से लगाया गया है.

जवाबदेहों का रटा-रटाया जवाब : कोई शिकायत नहीं करता, इसलिए नहीं होती कार्रवाई

मामले में रेलवे व आरपीएफ के अधिकारियों से पूछने पर रटा-रटाया जवाब मिलता है कि यात्री शिकायत नहीं करते हैं. इसमें सच्चाई भी है, क्योंकि यात्रियों से वसूली गयी रकम 10 से 20 रुपये इतनी छोटी है कि कोई शिकायत के चक्कर में पड़कर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता है. ऐसे में सवाल उठता है कि शिकायत न हो, तो संवेदक को मनमानी करने की छूट कैसे दी जा सकती है. इस सवाल पर जिम्मेदार मौन साध लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >