Dhanbad News: जिले को मिले छह टैंकर केरोसिन तेल, मिलेगी राहत

Dhanbad News: केंद्र व राज्य सरकार ने की वैकल्पिक व्यवस्था, खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव का असर कम करने की कोशिश.

धनबाद, खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है. रसोई गैस सिलिंडर को लेकर लगातार लोग परेशान हो रहे हैं. इसी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत केरोसिन वितरण का फैसला लिया है. इस निर्णय के बाद झारखंड में कुल 9.72 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है, जिसमें धनबाद जिले को कुल छह टैंकर तेल का आवंटन दिया गया है. प्रति टैंकर में 12 हजार लीटर के हिसाब से जिले के हिस्से में 72 हजार लीटर आया है. सरकार का मानना है कि यह कदम खासतौर पर उन परिवारों के लिए राहत देगा, जो गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश देते हुए कहा है कि युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है, इसलिए केरोसिन को अस्थायी विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया जाये. पीडीएस दुकानों से होगा वितरण : केरोसिन का वितरण जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों के जरिये किया जाएगा. सभी प्रकार के राशन कार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा. हालांकि अभी जिला स्तर पर प्रति लीटर का दर तय नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. ग्रामीणों को मिलेगी प्राथमिकता : धनबाद में आवंटित 72 हजार लीटर में से 48 हजार लीटर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि 24 हजार लीटर अन्य इलाकों के लिए रखा गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गांवों में पहले आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके. बता दें की जिले में 5,21,748 कार्ड धारक है. लगभग दस साल बात होगा केरोसिन का वितरण : जानकारी के अनुसार धनबाद जिले में करीब एक दशक बाद केरोसिन तेल का आवंटन किया गया है. उज्ज्वला योजना व एलपीजी के बढ़ते उपयोग के कारण पिछले वर्षों में केरोसिन वितरण लगभग बंद हो गया था. अब वैश्विक आपूर्ति संकट के बीच वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर फिर से इसकी आपूर्ति शुरू की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >