Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच को जल्द मिलेंगे चार नये बेबी वेंटिलेटर

Dhanbad News: प्रभात इम्पैक्ट : अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की खरीद प्रक्रिया, विभाग अब तक 14 वर्ष पुरानी एकमात्र बेबी वेंटिलेटर मशीन के भरोसे चल रहा था.

धनबाद, एसएनएमएमसीएच के पीडियाट्रिक विभाग में लंबे समय बाद नये बेबी वेंटिलेटर की खरीदारी की पहल शुरू हो गयी है. विभाग अब तक 14 वर्ष पुरानी एकमात्र बेबी वेंटिलेटर मशीन के भरोसे चल रहा था. मशीन अधिकांश समय खराब रहती थी, जिससे गंभीर रूप से बीमार नवजातों के इलाज में परेशानी हो रही थी. इस समस्या को ‘प्रभात खबर’ ने 30 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और चार नये बेबी वेंटिलेटर की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित एजेंसी को बेबी वेंटिलेटर का ऑर्डर दे दिया है. संभावना जतायी जा रही है कि अगले माह तक नयी मशीन अस्पताल पहुंच जाएगी. नये वेंटिलेटर के आने से नवजात शिशुओं के इलाज में काफी सहूलियत होगी और गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. इससे नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआइसीयू) की व्यवस्था और मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >