Dhanbad News : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार : सीएमडी

Dhanbad News : बीसीसीएल की सीएसआर परियोजना के तहत संचालित छह माह के मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन, 50 शिक्षकों को मिला प्रमाण-पत्र.

धनबाद. बीसीसीएल की सीएसआर परियोजना के तहत संचालित छह माह के मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन समारोह सोमवार को कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सरस्वती विद्या मंदिर भूली, श्यामडीह कतरास व तेतुलमारी के 50 शिक्षकों को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र व मार्कशीट दिया. सीएमडी श्री अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है. इसमें शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की क्षमता को सशक्त बनाते हैं, जिससे विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा मिलता है. सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास और सामुदायिक उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है. साथ ही उन्होंने प्रशिक्षित शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे प्राप्त जानकारी का उपयोग छात्रों के बेहतर भविष्य निर्माण में करेंगे. सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने गणेश वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि एसवीएम भूली की छात्रा ने शिव तांडव पर नृत्य की प्रस्तुति दी. स्वागत भाषण में समिति की सचिव डॉ अरविंदर कौर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर बीसीसीएल के विभागाध्यक्ष (सीएसआर) सुरेंद्र भूषण व सीएसआर टीम, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >