Dhanbad News: बरवाअड्डा में हथियार के साथ प्रिंस खान का गुर्गा गिरफ्तार

Dhanbad News: गोविंदपुर गायडहरा का रहने वाला है सोनू दर्जी, पुलिस ने रिवाल्वर, कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद.

बरवाअड्डा, धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान व गोपी खान गिरोह के सक्रिय सदस्य सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपी की गिरफ्तारी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में की गयी, फिर इसकी निशानादेही पर गोविंदपुर में झाड़ियों में छिपाकर रखे गये हथियार को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस गोविंदपुर के एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

रंगदारी के रुपये को रियल स्टेट में करता था इन्वेस्ट

आरोपित सोनू दर्जी, मोहम्मद कुद्दुश का पुत्र है और गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायडहरा, इकरा मस्जिद के पास का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार बरवाअड्डा थाना कांड संख्या-11/26 में वह पहले से ही आरोपी था. जांच के दौरान पुलिस को यह सूचना मिली थी कि प्रिंस खान एवं गोपी खान के संगठित गिरोह द्वारा व्यवसायियों, बीसीसीएल के ठेकेदारों, आउटसोर्सिंग कंपनियों के संचालकों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को डराकर रंगदारी वसूली किया जा रहा है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रंगदारी से वसूले गये पैसों को जमीन खरीद-बिक्री के कारोबार में निवेश किया जा रहा था. इसके अलावा गिरोह को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने में भी सोनू दर्जी की भूमिका बतायी जा रही है.

हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये जा रहे हथियार और गोली बरामद किये. बरामदगी के बाद पुलिस ने बरवाअड्डा थाना कांड संख्या-79/26 में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और रंगदारी गिरोह के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. मामले में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

अलग-अलग थाना में दर्ज हैं कई प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि सोनू दर्जी के खिलाफ जिला के अलग अलग थाना में पांच प्राथमिकी दर्ज है. इसके खिलाफ गोविंदपुर थाना में दो, बलियापुर थाना में दो, बरवाअड्डा थानामें एक मामला दर्ज है.

कांग्रेस का नेता है सोनूसोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम कांग्रेस का नेता है. वह गोविंदपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 से जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ चुका था. पुलिस द्वारा प्रिंस खान गिरोह पर शिकंजा कसने के साथ ही सोनू भूमिगत हो गया था.

बरामद सामानएक छह चक्रीय देसी रिवाल्वर, एक देसी पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >