Dhanbad News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Dhanbad News: ओजोन गैलेरिया मॉल से कुछ दूरी पर हुई घटना, वाहन में वायरिंग का काम कराकर लौट रहा था घर.

Dhanbad News: ओजोन गैलेरिया मॉल से कुछ दूरी पर हुई घटना, वाहन में वायरिंग का काम कराकर लौट रहा था घर. धनबाद, सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ओजोन गैलेरिया मॉल से कुछ दूरी पर बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गयी. कार संख्या डब्ल्यूबी 56 पी 0137 के दाहिने हिस्से से धुआं व आग की लपटें उठने लगीं. हालांकि समय रहते चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार राहुल कुमार गुप्ता कार से चाणक्य नगर स्थित अपने किराये के घर पर लौट रहे थे. मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के रहने वाले राहुल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और हाल ही में धनबाद आये हैं. उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह ही यह सेकंड हैंड कार खरीदी थी. बुधवार की शाम ही उन्होंने एक निजी कार रिपेयरिंग सेंटर में वाहन की वायरिंग का काम कराया था. आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही कार में आग लगी. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं स्थानीय लोगों ने भी तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में सहयोग किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में कार को नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >