Dhanbad News : धनबाद में फिर से शुरू होगी चलंत ग्राम क्लिनिक योजना

Dhanbad News : ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, आयुष डॉक्टर व मेडिकल असिस्टेंट के चार पदों पर निकली बहाली

धनबाद, जिले में बंद पड़ी चलंत ग्राम क्लिनिक योजना को एक बार फिर से गति देने की तैयारी शुरू हो गयी है. ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना को पुनः सक्रिय करने का निर्णय लिया है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संविदा आधारित नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. अधिसूचना के अनुसार क्लिनिक के संचालन के लिए आयुष मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर बहाली की जाएगी. कुल चार पदों में आयुष मेडिकल ऑफिसर के दो और मेडिकल असिस्टेंट के दो पद शामिल हैं. इन पदों का आरक्षण अनारक्षित (यूआर) और पिछड़ा वर्ग-1 (बीसी-1) श्रेणी में किया गया है. चिकित्सक को मिलेगा 21 हजार मानदेय आयुष मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आयुर्वेद, होम्योपैथ या यूनानी चिकित्सा में स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है. चयनित उम्मीदवारों को 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. वहीं मेडिकल असिस्टेंट के लिए बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, कम्युनिटी हेल्थ या फार्मेसी में डिग्री/डिप्लोमा आवश्यक है. इसके लिए 15 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है. 20 मई तक कर सकते है आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई की शाम पांच बजे तक निबंधित डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की समय सीमा के बाद प्राप्त प्रपत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार योजना के फिर से शुरू होने से खासकर दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार होगा. गांव-गांव जाकर चिकित्सक करेंगे उपचार इस योजना के पुनः संचालन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है. चलंत क्लिनिक के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव जाकर प्राथमिक उपचार, जांच और परामर्श की सुविधा देंगे, जिससे लोगों को अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता कम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >