Dhanbad News: बीसीसीएल में बड़े पैमाने पर तबादला : कई एरिया के जीएम, परियोजना पदाधिकारी बदले

Dhanbad News: 34 माइनिंग व सीपी अधिकारियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, सुरक्षा, उत्पादन और एरिया प्रबंधन में फेरबदल.

धनबाद, बीसीसीएल ने शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए माइनिंग एवं सीपी अनुशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया. जारी आदेश के अनुसार कई एरिया जनरल मैनेजर, परियोजना पदाधिकारी, मुख्य प्रबंधक एवं वरिष्ठ प्रबंधकों को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बीसीसीएल मुख्यालय से जारी दो अलग-अलग कार्यालय आदेशों में कुल 34 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इस फेरबदल में कतरास, गोविंदपुर, कुसुंडा, वेस्ट झरिया, सिजुआ, इजे एरिया, बरोरा, पीबी एरिया समेत मुख्यालय के कई विभाग प्रभावित हुए है. आदेश के मुताबिक विष्णु कांत झा को ऐना कोलियरी एवं कुसुंडा एरिया से हटाकर कतरास एरिया का एरिया जनरल मैनेजर बनाया गया है. जबकि सत्यकाम आनंद को गोविंदपुर एरिया का एरिया जनरल मैनेजर बनाया गया है. वही वी विजय कुमार को गोविंदपुर से वेस्ट झरिया एरिया भेजा गया है. संजय कुमार सिंह को सेफ्टी एंड रेस्क्यू विभाग से सीवी एरिया का एरिया जनरल मैनेजर बनाया गया है, जबकि अरिंदम मुस्तफी को वेस्ट झरिया से बीसीसीएल मुख्यालय समन्वय विभाग का जीएम बना गया है. वहीं मधुबन वाशरी में पदस्थापित चीफ मैनेजर (सीपी) राजेश कुमार को डब्ल्यूसीडी, मुख्यालय का एचओडी बनाया गया है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को 22 मई तक हर हाल में रिलीज किया जाये. इसके बाद 23 मई से उन्हें स्वतः विरमित माना जायेगा. साथ ही नयी जगह योगदान के 15 दिनों के भीतर पीआरआईडीई गोल सेटिंग भरना अनिवार्य किया गया है.

उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा किये गये इस बड़े फेरबदल को उत्पादन, सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और एरिया में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >