धनबाद, बीबीएमकेयू के मनोविज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ कविता सिंह ने की. डॉ कविता ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसके प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, तनाव से बचने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया. मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ आर एस यादव ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, आत्महत्या के प्रमुख कारणों और उसकी रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि परिवार, मित्र और शिक्षक मिलकर किसी भी व्यक्ति को मानसिक तनाव से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या की रोकथाम के उपायों पर चर्चा करना था. कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रकाश कुमार प्रसाद, सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान विभाग ने किया. मौके पर डॉ नीलू कुमारी सहित विभाग के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे.
Dhanbad News : सकारात्मक सोच व समय पर सहायता लेने के लिए किया गया प्रेरित
Dhanbad News : बीबीएमकेयू के मनोविज्ञान विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम.

Dhanbad News : सकारात्मक सोच व समय पर सहायता लेने के लिए किया गया प्रेरित