धनबाद ITI के 1000 स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर, AI के जमाने में 63 साल पुरानी मशीनों से ले रहे ट्रेनिंग

Dhanbad News: धनबाद के आइटीआइ कॉलेज में 63 सालों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. संस्थान में 22 ट्रेड में 1000 से अधिक स्टूडेंट्स तकनीकी शिक्षा लेते हैं. सभी का भविष्य दांव पर है.

Dhanbad News| धनबाद, शोभित रंजन : आधुनिक सूचना क्रांति के युग में हर दिन नये बदलाव हो रहे हैं. रोज नयी-नयी टेक्नोलॉजी सामने आ रही है. पुरानी मशीनों की जगह स्मार्ट टूल्स लोगों की कार्य दक्षता को बढ़ा रहे हैं. दूसरी ओर, सरकारी आइटीआइ धनबाद के छात्रों को अभी भी 63 साल पुरानी मशीनों पर ट्रेनिंग दी जा रही है. पूरी दुनिया आधुनिकता की ओर बढ़ रही है, तो यह संस्थान आज भी पुरानी मशीनों के भरोसे है. ऐसे में यहां के छात्र प्रतिस्पर्धा में कैसे शामिल हो सकेंगे. मशीनों के कंडम घोषित होने के बाद भी संस्थान द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है. नयी मशीन लाना तो दूर, खराब पड़ी मशीनों को हटाया तक नहीं गया है. जहां छात्रों को टेक्निकल ट्रेनिंग दी जाती है, वह भवन बदहाल है. चदरे से बनी इसकी छत कई जगह टूट चुकी है. इससे बरसात के मौसम में पानी गिरता है. एहतियात के तौर पर संस्थान द्वारा मशीनों को प्लास्टिक से ढंक दिया जाता है.

दांव पर है 1000 छात्रों का भविष्य

आइटीआइ कॉलेज में बीते 63 सालों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. संस्थान में कुल 22 ट्रेड में 1000 से अधिक स्टूडेंट्स तकनीकी शिक्षा लेते हैं. इसमें प्रवेश की अर्हता 10वीं होती है. 10वीं पास कोई भी छात्र प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए संस्थान में दाखिला ले सकता है. खराब और पुरानी मशीनों में ट्रेनिंग लेकर छात्र उस काबिल नहीं बन पाते हैं, जिससे वे आधुनिक मशीनों पर सुगमता से काम कर सकें.

50 प्रतिशत से अधिक मशीनें हो चुकी हैं खराब

संस्थान में अलग-अलग प्रकार के ट्रेड में छात्र पढ़ते हैं. उनके लिए 100 से अधिक मशीनें मौजूद हैं. इनमें मिलिंग, लिथ, ड्रिलिंग आदि मशीनें शामिल हैं. इसमें से 50 प्रतिशत से अधिक मशीनें कंडम घोषित हो चुकीं हैं. इसके बाद भी इन मशीनों को बदला नहीं जा रहा है. ऐसे में छात्र उन्हीं खराब मशीनों पर ही ट्रेनिंग लेने को विवश हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1962 में हुई थी धनबाद आइटीआइ की स्थापना

धनबाद आइटीआइ की स्थापना सन् 1962 में हुई थी. यहां धनबाद के अलावा दूसरे जिलों से भी छात्र पढ़ने आते हैं. संस्थान की स्थापना के समय ही इन मशीनों को लगाया गया था. अब वे 63 साल पुरानी हो चुकीं हैं. अब तक उन्हें बदला नहीं गया है.

मशीनों को संस्थान द्वारा कंडम घोषित कर दिया गया है. एमएसटीसी नाम की एक कंपनी खराब मशीनों को ले जाती है. उसके बाद सरकार नयी मशीन संस्थान को देती है. कंपनी पुरानी मशीनें ले जायेगी, उसके बाद ही नयी मशीनें संस्थान को मिलेंगी. इस काम में संस्थान के सभी लोग जुटे हैं.

उपेंद्र सिंह, प्रभारी प्राचार्य

इसे भी पढ़ें

Chas News: जर्जर तारों की वजह से दहशत में जी रहे पुराना बाजार क्षेत्र के लोग

रांची के अपर बाजार में 3 गोदामों में लगी भीषण आग, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान

समाज का हर वर्ग साइबर क्राइम से आतंकित, प्रभात खबर के ‘साइबर अपराध के खिलाफ जनांदोलन’ में बोलीं डीआइजी

Hail-Thunder Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज गिरेंगे ओले, 10 जिले में गरज के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >