Dhanbad News: बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल बरामद

Dhanbad News: निरसा पुलिस को सफलता : निरसा व जामताड़ा से बाइक चुराता था गिरोह

Dhanbad News: निरसा पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गैंग को पकड़ने में सफलता पायी है. गैंग में शामिल चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवकों में अनवर अंसारी उर्फ टीया (हीड़बांध, कब्रिस्तान रोड मुगमा) , हबीब अंसारी , वजीर अंसारी (दोनों कंचनडीह, निरसा) तथा बिट्टू कुमार (मुगमा) शामिल हैं. पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर चुरायी गयी पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है. छापेमारी में निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक सुधांशु कुमार, कुमार नितिन पोद्दार, सुमंन कुमार कंठ, बाबूधन सोरेन, बबन यादव, अजीत कुजूर सहित पुलिस बल शामिल थे.

ऐसे मिली सफलता

निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने बताया कि 21 फरवरी को गुंडूबा गांव दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में घूमते देख निरसा पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और अनवर अंसारी उर्फ टीया तथा हबीब अंसारी को पकड़ कर थाना ले गयी. थाना में पूछताछ में अनवर और हबीब ने पुलिस को बताया कि वे लोग निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर बेचते थे. दोनों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक एक स्कूटी निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बरामद की.

अनवर और हबीब ने बाइक चोरी कर वजीर व बिट्टू को दी थी

एसडीपीओ ने बताया कि अनवर और हबीब ने बाइक चोरी कर निरसा थाना क्षेत्र के बिट्टू कुमार एवं वजीर अंसारी को दी थी. बिट्टू व वजीर अंसारी के घर से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अनवर अंसारी के घर से एक काले रंग की बिना नंबर की बाइक और एक सिल्वर स्कूटी (जेएच 10 बीइ 5619) बरामद की है. वहीं हबीब अंसारी के कंचनडीह स्थित घर से एक काले रंग की बिना नंबर की ग्लैमर बाइक बरामद की गयी.

जामताड़ा से चुरायी बाइक निरसा के बिड़ला ढाल से बरामद

अनवर अंसारी की निशानदेही पर जामताड़ा थाना क्षेत्र से 20 फरवरी को चुरायी गयी एक बाइक निरसा के बिड़ला ढाल निवासी प्रेमजीत यादव के घर से पुलिस ने बरामद की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >