Dhanbad News: डीसी के फर्जी हस्ताक्षर से लाइसेंस मामले में डॉक्टर पर एफआइआर का आदेश

Dhanbad News: डॉ मिहिर किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक पर कार्रवाई का आदेश, लाइसेंस के बिना संचालित केंद्रों पर नॉन मेडिकल टीम करेगी औचक छापेमारी.

धनबाद, उपायुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से यूएसजी क्लिनिक का लाइसेंस के लिए आवेदन करने के मामले में डॉ मिहिर किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ मिहिर पर प्राथमिकी दर्ज होगी.

शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित पीसी एंड पीएनडीटी की बैठक में उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ मिहिर पर एफआरआर करने का निर्देश दिया. बता दें कि अल्ट्रासोनोग्राफी (यूएसजी) क्लिनिक के पीसी एंड पीएनडीटी का फॉर्म बी जमा करने में डॉ मिहिर किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ मिहिर पर उपायुक्त के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सिविल सर्जन कार्यालय में जमा करने का आरोप है. दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़ा के आरोप सही पाये गये. बैठक में मुख्य रूप से जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक, सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिये गये निर्णय का अनुपालन, नये अल्ट्रासाउंड केंद्र के लिए प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमेटी द्वारा विचार-विमर्श किया गया.

बिना लाइलेंस संचालित क्लिनिकों पर कार्रवाई के लिए छापेमारी दल गठित

उपायुक्त ने जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिला से नॉन मेडिकल छापेमारी दल का गठन करते हुए गहन छापेमारी अभियान चलाने व आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. जिससे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को बंद कराया जा सके. साथ ही जिला स्तरीय नॉन मेडिकल टीम वैसे केंद्रों पर भी औचक छापेमारी करेगी] जहां वैध रूप से भी अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं. बैठक में सीएस डॉ आलोक विश्वकर्मा, सहायक नोडल अधिकारी पीसी एंड पीएनडीटी डॉ विकास राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, आलोक कुमार मिश्रा समेत पीसी एंड पीएनडीटी के सभी सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >