Dhanbad News : कोल इंडिया के 535 अधिकारी बने सीनियर मैनेजर

Dhanbad News : बीसीसीएल के भी कई नाम शामिल, अधिसूचना की गयी जारी, सर्वाधिक माइनिंग संभाग से 153 अधिकारियों को पदोन्नति दी गयी है.

धनबाद, बीसीसीएल, इसीएल, सीसीएल समेत कोल इंडिया और अन्य अनुषंगी कंपनियों में विभिन्न संभागों के 535 अधिकारियों को सीनियर मैनेजर पद पर पदोन्नति दी गयी है. इनमें बीसीसीएल के विभिन्न संभागों के पांच दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं. इस संबंध में मंगलवार को कोल इंडिया की ओर से अधिसूचना जारी की गयी.

इसके मुताबिक सिविल, एक्सकैवेशन, एचआर, माइनिंग, पर्यावरण, फाइनेंस, विधि, सेल्स एंड मार्केटिंग, जीडीएमओ, स्पेशलिस्ट, सर्वे व सिस्टम समेत अन्य संभाग के अधिकारियों को इ-5 से इ-6 ग्रेड में पदोन्नति दी गयी है. यानी मैनेजर से सीनियर मैनेजर के पद पर प्रमोट किया गया है. साथ ही पदोन्नति पाने वाले अधिकांश अधिकारियों का तबादला एक कंपनी से दूसरे कंपनी में कर दिया गया है. सर्वाधिक माइनिंग संभाग से 153 अधिकारियों को पदोन्नति दी गयी है. जबकी 78 एचआर, 12-12 सर्वे व सिस्टम, 28 सिविल, 35 ए एंड एम, 12 पर्यावरण, 51 एक्सकैवेशन, 53 फाइनेंस, 25 जियोलॉजी, 7 मेटेरियल मैनेजमेंट, 20 जीडीएमओ, 20 जीडीएमओ स्पेशलिस्ट व 5 स्पेशलिस्ट आदि शामिल है.

बीसीसीएल के महाप्रबंधक पार्थ आशीष राम का इसीएल में तबादला

बीसीसीएल में कार्यरत महाप्रबंधक (एमएम) पार्थ आशीष राम का तबादला इसीएल में कर दिया गया है. इस आलोक में मंगलवार को कोल इंडिया की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. श्री राम अपने वर्तमान पद में ही इसीएल में पदस्थापित रहेंगे. निर्देश दिया गया है कि वर्तमान पदस्थापन स्थल से कार्यमुक्त होने के बाद संबंधित अधिकारी इसीएल के सीएमडी को रिपोर्ट करेंगे, जहां उन्हें आगे की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >