धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, मुंडा स्मारक समिति ने जताया आक्रोश, देखें Video

Dhanbad Crime News: धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. उनके धनुष को तोड़ दिया गया है. तरकश से एक तीर भी गायब है. इस पर मुंडा स्मारक समिति ने नाराजगी जतायी है.

Dhanbad Crime News| धनबाद, प्रतीक पोपट : धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ हुई है. उनके धनुष को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के तरकश से तीर भी गायब हो गया है. इस घटना पर समिति ने आक्रोश जताया है. समिति ने इसका विरोध किया है. भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने धनबाद के उपायुक्त से मांग की है कि वैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये, जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी साजिश के तहत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है. पहले भी 2 बार यहां प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था. जिला प्रशासन इस प्रतिमा की घेराबंदी करवाये, ताकि कोई प्रतिमा तक पहुंच न पाये.

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के तीर को तोड़ा, धनुष चुरा ले गये. बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने की जांच.

थाना प्रभारी और नगर निगम के इंस्पेक्टर ने की प्रतिमा की जांच

उधर, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला प्रकाश में आने पर बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार, नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार जांच-पड़ताल करने के लिए प्रतिमा स्थल पर पहुंचे.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

नगर आयुक्त ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मती का दिया आदेश

नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि अब तक की जांच से जो पता चला है, उसके मुताबिक, इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है. क्षतिग्रस्त धनुष की मरम्मती का आदेश नगर आयुक्त ने दिया है. जल्द ही क्षतिग्रस्त धनुष की मरम्मत करायी जायेगी.

जांच के बाद जानकारी देते नगर निगम के इंस्पेक्टर.

इसे भी पढ़ें

टाटा से रांची के बीच हाइपरलूप का सपना होगा साकार! आइआइटी मद्रास के सफल परीक्षण से बढ़ी उम्मीदें

झारखंड में दुर्लभ बच्चे का जन्म, 1.5 किलो के नवजात को देख डॉक्टर भी हैरान

Jharkhand Weather: अब तक 5.9 मिमी बारिश, वेदर डिपार्टमेंट ने बताया- अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

27 फरवरी 2025 को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >