Dhanbad News : इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, चक्का जाम के बाद पत्नी को मिला नियोजन

Dhanbad News : इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, चक्का जाम के बाद पत्नी को मिला नियोजन

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र की एबीओसीपी परियोजना में कार्यरत जेनरल मजदूर राहुल कुमार भुइयां (29 वर्ष) की मौत शनिवार को इलाज के दौरान दुगधा के एक निजी अस्पताल में हो गयी. वह प्योर बरोरा न्यू क्वार्टर का निवासी था. अस्पताल से शव लेकर परिजन सीधे परियोजना कार्यालय पहुंचे. मृतक की पत्नी को तत्काल प्रोविजनल नियोजन की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा शव के साथ धरना पर बैठ गया. प्रबंधन द्वारा टालमटोल करने पर यूनियन प्रतिनिधियों ने कोलियरी का चक्का जाम कर दिया, जिससे आठ घंटे तक कोयले का उत्पादन व डिस्पैच बाधित रहा. हंगामा के बाद शाम साढ़े पांच बजे प्रबंधन यूनियन नेताओं के साथ वार्ता हुई, जिसमें मृतक की पत्नी पूजा देवी को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया. नियुक्ति पत्र देते वक्त किसी यूनियन प्रतिनिधि को शामिल नहीं करने पर उनलोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर एजीएम पीएसके सिन्हा, एपीएम अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधन प्रशासन पीके झा, विकास कुमार तथा यूनियन प्रतिनिधियों में तुलसी साव, गोपाल मिश्रा, मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, गोपाल चंद्र गोप, संतोष दास, ज्ञानी जेल सिंह, रवींद्र कुमार, सुनील पांडेय, अविनाश दुबे, अकलेश नोनिया, शिवकुमार राय, विनय सहचर आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >