धनबाद. उपायुक्त आदित्य रंजन ने बुधवार को एसएनएमएमसीएच के नेत्र विभाग की ओपीडी में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करायी. जानकारी के अनुसार, उपायुक्त पिछले कुछ दिनों से आंखों की समस्या से परेशान हैं.
नेत्र विभाग के एचओडी डॉ धर्मेंद्र कुमार ने उनकी आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले आंखों में समस्या होने पर भी डॉ धर्मेंद्र कुमार ने उपायुक्त की जांच की थी.
ये भी पढ़ें: SNMMCH में बेड की कमी पर डीडीसी का निरीक्षण, लिफ्ट मरम्मत और वायरिंग ऑडिट का निर्देश
बुधवार को उपायुक्त फॉलोअप ट्रीटमेंट के लिए नेत्र विभाग की ओपीडी पहुंचे थे. जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें आवश्यक परामर्श दिया.
