निरसा में कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना गेट पर रविवार की रात कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार राजेश भुइयां (22) की मौत हो गयी.

निरसा.

निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना गेट पर रविवार की रात कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार राजेश भुइयां (22) की मौत हो गयी. घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक शादीशुदा था, उसका एक बच्चा है. पिता राजो भुइयां इसीएल में कार्यरत हैं. बताया जाता है कि राजेश अपने मित्र की स्कूटी से देवियाना गेट से अपने घर की ओर आ रहा था. नेशनल हाइवे पार करने के दौरान गोविंदपुर की ओर से आ रही कार (जेएच10बीवाई0191) से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एनएच के दूसरे लेन पर चली गयी. राजेश बुरी तरह जख्मी हो गया. लोगों ने उसे उठाकर सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचना दी. निरसा पुलिस ने उसे निरसा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >