Dhanbad News : जामाडोबा में दिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Dhanbad News : कर्ज नहीं चुकाने के कारण शिबू के डिप्रेशन में आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा

Dhanbad News :जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा नोनूकडीह बस्ती हरिबोल मंदिर के समीप रहने वाले स्व. कोकिल रवानी के 25 वर्षीय पुत्र शिबू रवानी ने मंगलवार की रात कमरे में सिलिंग पंखा के एंगल में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर बुधवार की सुबह जोड़ापोखर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. घटना के बाद से मृतक की मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना के संबंध में शिबू की मां माला देवी का कहना है कि वह और उनका पुत्र दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते थे. मंगलवार की रात शिबू ने अपने कमरा में फांसी लगा ली. जबकि पड़ोसियों का कहना था कि शिबू ने कई लोगों से सूद पर कर्ज ले लिया था और वह देने की हालत में नहीं था. शायद इसी डिप्रेशन में उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. हालांकि शिबू ने किस कारण से आत्महत्या की, अभी उसका खुलासा नहीं हो सका है. इधर, घटना की सूचना पाकर पूर्व पार्षद जयकुमार ने मृतक के घर जाकर पीड़ित परिजनों ढाढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bijay kumar bari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >