DHANBAD NEWS : शादी कर भाग रहे युवक-युवती को परिजनों ने पकड़ा

सूचना मिलने पर पहुंची सरायढेला पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गयी. पूछताछ के बाद युवक-युवती को छोड़ दिया गया.

प्रेम विवाह कर भाग रहे युवक-युवती को गुरुवार की रात परिजनों ने सरायढेला के स्टीलगेट में पकड़ लिया. इसके बाद बीच सड़क पर घंटों हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर पहुंची सरायढेला पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गयी. पूछताछ के बाद युवक-युवती को छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार युवक निरसा व युवती बंगाल की रहने वाली है. दोनों ने अपने घर से भागकर विवाह रचा लिया. गुरुवार को युवक को जानने वाले किसी ने दोनों को सरायढेला में देख लिया और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी. आनन फानन में पहुंचे युवक के परिजन उसे जबरन घर ले जाना चाहते थे. युवक इसके लिए तैयार नहीं था. इसे लेकर स्टीलगेट में हंगामा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >