दसवीं की जिला टॉपर फिजा फातिमा को किया गया सम्मानित

अभ्यास कोचिंग क्लासेज में किया गया सम्मानित

धनबाद .

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा दसवीं की परीक्षा में पूरे राज्य में पांचवें स्थान पर रही और धनबाद की जिला टॉपर वासेपुर की फिजा फातिमा को सोमवार को अभ्यास कोचिंग क्लासेज में सम्मानित किया गया. अभ्यास कोचिंग क्लासेज के संचालक सैफ अली ने कार्यक्रम आयोजित कर फिजा फातिमा व अन्य छात्राओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीके राय कालेज के प्रोफेसर नसीम अख्तर थे. संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अबु तारिक ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ सदफ मासुम, शबनम परवीण, डाॅ तमन्ना परवीन, शगुफ्ता नाज, बबलू फरीदी, जमील याजदानी, इंजीनियर मशकुर आलम के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >