तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, डंडे से हमले का आरोप; जिला अध्यक्ष ने समझाया

धनबाद में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया. यह विवाद हाथापाई में बदल गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. जिला अध्यक्ष ने मामले को छोटी कहासुनी बताया है.

भाजपा की ओर से गुरुवार को धनबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान मारपीट होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पार्टी के ही दो कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई.

दरअसल, जिला परिषद मैदान से यात्रा शुरू होने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच मारपीट हो रही है.

कहासुनी के बाद हुई मारपीट

अमरजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान रीता यादव ने पास में रखा डंडा उठाकर उन पर हमला किया. उनके मुताबिक, रीता यादव ने कहा कि उनके कहने पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है.

इस पर अमरजीत कुमार ने भाषा सुधारकर बात करने को कहा और बताया कि यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में निकाली जा रही है. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

मारपीट का वीडियो आया सामने

घटना के दौरान मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया. हालांकि, विवाद का असर तिरंगा यात्रा पर नहीं पड़ा और यात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ती रही.

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने पूरे मामले को कार्यकर्ताओं के बीच छोटी-मोटी कहासुनी बताया है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है और जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल तिरंगा यात्रा के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है. अब पार्टी की जांच में विवाद की असली वजह क्या सामने आती है और मामले में क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratik popat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >