बरोरा: स्व. पुना महतो सेवा संस्थान की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त से श्रीश्री रामराज मंदिर, चिटाहीधाम स्थित फुटबॉल मैदान में स्व. पुना महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. टूर्नामेंट में अधिकतम 32 टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता फीफा के नियमों के अनुसार ग्रुप स्तर पर खेली जायेगी. आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता की तैयारी तेज कर दी गई है.
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.01 लाख रुपये नकद, खस्सी व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद, खस्सी व ट्रॉफी दी जायेगी. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये और चौथे स्थान की टीम को 10 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी.
टूर्नामेंट में धनबाद सांसद ढुलू महतो मुख्य अतिथि तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो विशिष्ट अतिथि होंगे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय महतो, सचिव प्रदीप न्योगी के अलावा बसंत राय, गुड्डू महतो, बिटू सिंह, बिनोद चौहान, लक्की हरी, मुकेश तुरी, जगदीश भुइयां, शंकर बाउरी और सुबोध महतो सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजकों ने अधिक से अधिक टीमों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है.
