झामुमो नेता मो शमीम की पुण्यतिथि मनायी

झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मो शमीम की 21वीं पुण्यतिथि शनिवार को भिखराजपुर में मनायी गयी.

बलियापुर.

झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मो शमीम की 21वीं पुण्यतिथि शनिवार को भिखराजपुर में मनायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि मो शमीम अलग राज्य के आंदोलन में हमेशा आगे रहते थे. वह झामुमो के सच्चे सिपाही थे. सामाजिक के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. श्रद्धांजलि देने वालों में झामुमो के जिला सचिव मन्नू आलम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, युद्धेश्वर सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महावीर महतो, धरनीधर मंडल, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन, सचिव गौउर चंद्र मंडल, निर्मल रजवार, राजेंद्र हेम्ब्रम, समीर मुर्मू, ईश्वर मरांडी, अविलाल किस्कू, मो नूरुद्दीन, प्रो सरफुद्दीन, मो कलीम, मो सुल्तान, अब्दुल कादिर, मो सलीम, नादिर शम्स आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >