Dhanbad News: बीसीसीएल: कोयला उठाव पर 100 से 600 रुपये प्रति टन तक कैशबैक ऑफर

Dhanbad News: स्पॉट ई-ऑक्शन में उपभोक्ताओं को राहत, कोयले की पूरी लिफ्टिंग के बाद मिलेगा लाभ

Dhanbad News: स्पॉट ई-ऑक्शन में उपभोक्ताओं को राहत, कोयले की पूरी लिफ्टिंग के बाद मिलेगा लाभDhanbad News: बीसीसीएल ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए स्पॉट ई-ऑक्शन के तहत बेचे जाने वाले कोयले पर विशेष छूट योजना लागू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कोयले की कीमत पर अधिकतम 600 रुपये प्रति टन तक कैशबैक या डिस्काउंट दिया जायेगा. इससे कोयला खरीदने वाले उद्योगों और उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ मिलेगा.

स्लैब के आधार पर मिलेगी छूट

कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह छूट अलग-अलग स्लैब के आधार पर दी जायेगी. उपभोक्ताओं को इसका लाभ तब मिलेगा जब वे ई-ऑक्शन में खरीदे गये कोयले की पूरी लिफ्टिंग कर लेंगे. यानी पूर्ण उठाव के बाद कैशबैक या छूट की राशि लागू की जायेगी.

रेल और सड़क दोनों माध्यमों से कोयला उठाव करने वालों को मिलेगा फायदा

बीसीसीएल ने स्पष्ट किया है कि यह योजना रेल और सड़क दोनों माध्यमों से कोयला उठाव करने वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगी. इससे छोटे और बड़े दोनों तरह के उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी और कोयले की मांग भी बढ़ने की उम्मीद है.

उपभोक्ताओं को अग्रिम सूचना

बीसीसीएल के विपणन एवं बिक्री (एमएंडएस) विभाग ने उपभोक्ताओं को अग्रिम सूचना देते हुए कहा है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए रेल या सड़क मार्ग से अधिक से अधिक कोयले की आपूर्ति लेने की तैयारी करें. कंपनी जल्द ही औपचारिक नोटिस जारी कर कोलियरियों और साइडिंग से उपलब्ध कराये जाने वाले कोयले की मात्रा तथा योजना की विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

उपभोक्ता हितों पर जोर

बीसीसीएल प्रबंधन ने कहा कि सूचीबद्ध कंपनी बनने के बाद उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है. कंपनी बेहतर सेवा, सुविधाएं और प्रतिस्पर्धी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार नयू योजनाएं लागू कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >